1000274980

JHARKHAND : रुगड़ा को अब तक GI टैग क्यों नहीं मिला जानिए क्या है बड़ी वजह

खबर को शेयर करें
1000274980


RANCHI : झारखंड की पहचान माने जाने वाले रुगड़ा (Rugda) को अब तक भौगोलिक संकेतक (GI) टैग नहीं मिल पाया है। इसकी मुख्य वजह यह है कि इसके लिए किया गया आवेदन अभी जांच और परीक्षण की प्रक्रिया में है।

जानकारी के अनुसार GI रजिस्ट्री ने आवेदन की समीक्षा के दौरान 24 कमियों की ओर ध्यान दिलाया है। इनमें रुगड़ा की उत्पादन प्रक्रिया सालाना उत्पादन का विवरण गुणवत्ता नियंत्रण की व्यवस्था ऐतिहासिक और वैज्ञानिक प्रमाण कानूनी दस्तावेज तथा GI टैग मिलने के बाद निरीक्षण तंत्र (Inspection Mechanism) से जुड़ी विस्तृत जानकारी मांगी गई है।

इन सभी कमियों को दूर कर आवश्यक वैज्ञानिक ऐतिहासिक और कानूनी दस्तावेज जमा किए जाने के बाद ही रुगड़ा ऑफ झारखंड के GI टैग आवेदन पर आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। यानी फिलहाल आवेदन लंबित है और सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही रुगड़ा को GI टैग मिलने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।