60 साल की उम्र में दिखा बचपन का प्यार तो बीवी-बच्चों को छोड़ पहले प्यार संग भागे वकील साहब…

खबर को शेयर करें
1000189889

Azad Reporter desk: बिहार के पूर्णिया से एक हैरान कर देने वाली प्रेम कहानी सामने आई है जिसने समाज के सभी दायरों को तोड़ते हुए यह साबित कर दिया कि पहला प्यार सच में कभी नहीं भूलता। 60 वर्षीय एक वरिष्ठ वकील की जिंदगी उस वक्त करवट लेती है जब उन्हें वर्षों बाद अचानक अपनी बचपन की प्रेमिका दिख जाती है यह प्रेमिका अब पेशे से डॉक्टर है वर्षों पहले समाज और परिवार के दबाव में दोनों को अलग कर दिया गया था और उनकी शादियाँ अलग-अलग जगह करवा दी गई थीं।

समय के साथ दोनों ने अपने-अपने परिवार बसाए बच्चे हुए और ज़िंदगी आगे बढ़ गई लेकिन हाल ही में एक आम मुलाकात ने पुरानी भावनाओं को फिर से जगा दिया। वकील साहब अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड को देखकर भावुक हो उठे। दूसरी ओर डॉक्टर महिला भी अपने पुराने प्रेमी को देखकर अपने आंसू रोक नहीं सकी। मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा और दोनों में फिर से नज़दीकियाँ बढ़ने लगीं।

जैसे ही डॉक्टर महिला के पति को इस रिश्ते की भनक लगी, उन्होंने इसका सख्त विरोध किया। इसके बाद जो हुआ उसने सबको चौंका दिया। वकील साहब ने बीवी और बच्चों को छोड़ अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के साथ भाग जाने का फैसला कर लिया। दोनों 24 घंटे तक गायब रहे, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया।

हालांकि 24 घंटे बाद ही दोनों वापस लौट आए। लेकिन अब यह मामला सामाजिक चर्चा का विषय बन चुका है।