TOTO 5 7
|

झारखंड में फिर करवट लेगा मौसम, 19 मार्च से बारिश की संभावना…

खबर को शेयर करें

Jharkhand news: झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है! मौसम विभाग के अनुसार, 17 मार्च से आकाश में आंशिक बादल छाने लगेंगे और 19 मार्च से राज्य में गरज के साथ बारिश की संभावना है। यह बदलाव 22 मार्च तक जारी रह सकता है।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, 17 और 18 मार्च को आकाश में आंशिक बादल रहेंगे, लेकिन इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, 19 और 20 मार्च को दक्षिणी, उत्तर पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भाग में गरज के साथ बारिश हो सकती है। 21 और 22 मार्च को भी बारिश की संभावना जताई गई है।बीते 24 घंटों की बात करें तो राज्य के कई हिस्सों में हीट वेव की स्थिति रही, जबकि कुछ स्थानों पर सीवियर हीट वेव की स्थिति देखी गई।

सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य के लोहरदगा में न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम में बदलाव से लोगों को राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बदलाव से तापमान में गिरावट आ सकती है और मौसम की उमस भी कम हो सकती है।