1000228303

चाकुलिया में बनेगी वंदे भारत कोच फैक्ट्री, पूर्वी सिंहभूम के विकास को मिलेगी रफ्तार…

खबर को शेयर करें
1000228303

Jharkhand: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड में वंदे भारत ट्रेन के डिब्बों की मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री बनने जा रही है। यह ईस्ट जोन की पहली फैक्ट्री होगी जहां देश की सबसे आधुनिक ट्रेन वंदे भारत के कोच बनाए जाएंगे। इस परियोजना से न सिर्फ चाकुलिया बल्कि पूरे झारखंड के औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

यह फैक्ट्री 4000 करोड़ रुपये की लागत से 300 एकड़ जमीन पर बनेगी। कंपनी भविष्य में 400 एकड़ अतिरिक्त भूमि लेकर इसका और विस्तार करेगी। इस परियोजना को MS Voltas Rail Pvt Ltd द्वारा संचालित किया जाएगा।

कंपनी के अनुसार इस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की स्थापना से 4000 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। इससे क्षेत्र में बेरोजगारी कम होगी और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण और बेहतर रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने इस परियोजना को लेकर कंपनी के अधिकारियों से बैठक की। उन्होंने बताया कि अगले महीने राज्य सरकार और कंपनी के बीच MoU साइन किया जाएगा। यह फैक्ट्री मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की औद्योगिक नीति और दूरदर्शिता का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।

इस फैक्ट्री की स्थापना से चाकुलिया को नया औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। इससे रेलवे क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और झारखंड ‘मेक इन इंडिया’ के तहत देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो सकेगा।

इस फैक्ट्री के शुरू होने से पूर्वी सिंहभूम का भविष्य बदलेगा और यह क्षेत्र विकास की नई पहचान बनेगा।