1000266874

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलना चाहिए, टीम इंडिया के लिए बन सकते हैं सरप्राइज पैकेज सुनील गावस्कर

खबर को शेयर करें
1000266874

NEW DELHI : भारत और इंग्लैंड के बीच 1 जुलाई से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज से पहले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी को पहले ही मुकाबले में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाना चाहिए क्योंकि वह इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ा ‘सरप्राइज पैकेज’ साबित हो सकते हैं।

Sony Sports पर बातचीत के दौरान गावस्कर ने कहा कि आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव को मौका नहीं मिला था जिसका फायदा अब टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ उठा सकती है। उनके मुताबिक इंग्लैंड ने आयरलैंड सीरीज के दौरान भारतीय बल्लेबाजों का आकलन जरूर किया होगा लेकिन वैभव के खिलाफ उन्हें कोई रणनीति बनाने का अवसर नहीं मिला।

गावस्कर ने कहा कि इंग्लैंड ने भले ही वैभव के आईपीएल प्रदर्शन के वीडियो देखे हों लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके खिलाफ खेलने का अनुभव नहीं है। ऐसे में भारतीय टीम उन्हें पहले ही मैच में उतारकर विपक्षी टीम को चौंका सकती है।

पूर्व कप्तान ने यह भी कहा कि वैभव सूर्यवंशी से ओपनिंग कराई जा सकती है या फिर उन्हें नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने ओपनिंग में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है इसलिए यदि जरूरत पड़े तो मिडिल ऑर्डर के किसी बल्लेबाज की जगह वैभव को मौका दिया जाना चाहिए।

गावस्कर का मानना है कि यदि वैभव सूर्यवंशी पहले ही मुकाबले में बड़ी पारी खेलने में सफल रहते हैं तो इंग्लैंड की टीम पर मानसिक दबाव बन सकता है और पूरी सीरीज का रुख बदल सकता है।

गौरतलब है कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पहला मुकाबला 1 जुलाई से खेला जाएगा। अब सभी की निगाहें भारतीय टीम प्रबंधन पर होंगी कि क्या युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इस सीरीज में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण का मौका मिलता है या नहीं।