IMG 0271

US India Trade: अमेरिका ने चार भारतीय कंपनियों से हटाए प्रतिबंध, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की उम्मीद बढ़ी

खबर को शेयर करें
IMG 0271

भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते से पहले भारत को बड़ी राहत मिली है। अमेरिकी सरकार ने चार भारतीय कंपनियों पर लगे आर्थिक प्रतिबंध हटा दिए हैं। इन कंपनियों को अब अमेरिका की प्रतिबंधित कंपनियों की सूची (SDN) से बाहर कर दिया गया है।

प्रतिबंध हटने से हैदराबाद की आरआरजी इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजीज और लोकेश मशीन्स लिमिटेड, अहमदाबाद की गैलेक्सी बेयरिंग्स लिमिटेड तथा दिल्ली की शौर्य एरोनॉटिक्स लिमिटेड को राहत मिली है। SDN सूची में शामिल होने पर किसी कंपनी की अमेरिका में मौजूद संपत्तियां फ्रीज हो जाती हैं और उसके साथ वित्तीय लेनदेन पर भी रोक लग जाती है।

इन कंपनियों पर करीब दो साल पहले रूस से जुड़े प्रतिबंधों के उल्लंघन में कथित भूमिका के आरोप के बाद कार्रवाई की गई थी। भारत सरकार का कहना है कि इस पूरे मामले में अमेरिका के साथ लगातार बातचीत की गई और भारत ने एक जिम्मेदार साझेदार के रूप में अपना पक्ष रखा।

सरकार का मानना है कि यह फैसला दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक कदम है। हालांकि प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर अंतिम फैसला अभी आना बाकी है।