IMG 9645

बिहार में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहे दो युवक, तलाश जारी

खबर को शेयर करें
IMG 9645

बिहार के बाढ़ शहर में गंगा नदी में नहाने गए पांच दोस्तों के साथ गुरुवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। स्नान करते समय सभी युवक अचानक नदी की तेज धारा में फंस गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की, जिससे एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं दो अन्य युवक किसी तरह तैरकर किनारे तक पहुंच गए।

हालांकि, विकास और रोहित नाम के दो युवक तेज बहाव में बह गए और तब से उनका कोई पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि सभी युवक आपस में दोस्त हैं और बाढ़ थाना क्षेत्र के मलिक समाज के रहने वाले हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीपीओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद गोताखोरों को नदी में उतारा गया और दोनों लापता युवकों की तलाश शुरू कर दी गई। देर तक सर्च अभियान चलता रहा, लेकिन खबर लिखे जाने तक दोनों का पता नहीं चल पाया था।

इस हादसे के बाद दोनों युवकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में चिंता और दुख का माहौल बना हुआ है, जबकि प्रशासन लगातार राहत और खोज अभियान में जुटा हुआ है।