59627

Jamshedpur:- धतकीडीह मेडिकल बस्ती में फुटबॉल मैच के दौरान दो पक्षों में मारपीट, थाना पहुंचा मामला

खबर को शेयर करें
59627

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित धतकीडीह मेडिकल बस्ती में रविवार शाम फुटबॉल मैच के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई जिससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। पुलिस की तत्परता से मौके पर माहौल सामान्य हो गया।

हालांकि रात करीब 10 बजे दोनों पक्षों के लोग बिष्टुपुर थाना पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। इस दौरान थाने में भी कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच बहस होती रही।

पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांत कर बातचीत के माध्यम से विवाद सुलझाने का प्रयास किया। काफी कोशिशों के बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति से समझौते पर राजी हो गए।

पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों ने आपस में सुलह कर ली है और किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। समझौते के बाद सभी लोग अपने-अपने घर लौट गए।