1000271396

JHARKHAND: स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर टेल्को में श्रद्धांजलि सभा भुवनेश्वरी मंदिर परिसर में प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित

खबर को शेयर करें
1000271396


JAMSHEDPUR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि के अवसर पर टेल्को स्थित भुवनेश्वरी मंदिर की तलहटी में स्थापित उनकी प्रतिमा पर सामाजिक कार्यकर्ताओं शिक्षाविदों और स्थानीय नागरिकों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दीप प्रज्वलित कर स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने समाज को शिक्षा, सेवा और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया, जो वर्तमान समय में भी उतना ही प्रासंगिक है।

कार्यक्रम में टाटा मोटर्स के पूर्व एजीएम एवं शिक्षाविद चंद्रेश्वर खान, कृष्ण मंदिर के अध्यक्ष टी.के. सुकुमारन सरस्वती शिशु विद्यामंदिर बागबेड़ा के प्रधानाचार्य रंजय राय बिरसानगर के प्रधानाचार्य अभिलाष गिरी तथा बारीडीह हाई स्कूल की शिक्षिका मंजू सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस आयोजन का संचालन कृष्ण मंदिर के अध्यक्ष टी.के. सुकुमारन के नेतृत्व में किया गया। मौके पर समाजसेवी इंद्रजीत सिंह किशोर कुमार अनिल सिंह आशीष रंजन चौधरी समेत अनेक स्थानीय लोगों ने भी दीप प्रज्वलन कर स्वामी विवेकानंद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।