झारखंड में 221 प्रशाखा पदाधिकारियों का तबादला और पदस्थापन, आदेश जारी…

Jharkhand: झारखंड सरकार ने झारखंड सचिवालय सेवा से जुड़े 221 प्रशाखा पदाधिकारियों का तबादला और पदस्थापन कर दिया है। यह निर्णय विभागीय स्थापना समिति की बैठक में लिए गए फैसले के बाद लिया गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने 22 जुलाई 2025 को आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश में सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि वे स्थानांतरित पदाधिकारियों को 18 अगस्त 2025 तक अनिवार्य रूप से कार्यमुक्त (विरमित) करें। साथ ही सभी प्रशाखा पदाधिकारी जल्द से जल्द प्रभार का आदान-प्रदान कर इसकी सूचना कार्मिक विभाग को देना सुनिश्चित करें।
सरकार द्वारा यह कदम प्रशासनिक कार्यों में गति और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से उठाया गया है। पूरी ट्रांसफर और पोस्टिंग की सूची विभागीय वेबसाइट या नोटिस बोर्ड पर देखी जा सकती है।


