नासिक में दर्दनाक सड़क हादसा: कार और बाइक की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 2 घायल…

Azad Reporter desk: महाराष्ट्र के नासिक जिले में बुधवार देर रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ जिसमें कार और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
यह दर्दनाक हादसा डिंडोरी कस्बे के पास वाणी-डिंडोरी रोड पर हुआ। पुलिस के अनुसार रात 11:57 बजे सड़क हादसे की सूचना मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि कार और बाइक दोनों वाहन सड़क किनारे एक छोटी नहर में गिरे हुए थे।
सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। लेकिन तब तक सात लोगों की जान जा चुकी थी। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के शिकार सभी लोग कौन थे यह जानने के लिए पुलिस शवों की शिनाख्त में लगी हुई है।


