1000275652

JAMSHEDPUR : लगातार तीसरी बार चैंपियन बनी टाइगर नाइट्स जमशेदपुर गोल्फ लीग-9 का खिताब जीतकर रचा इतिहास

खबर को शेयर करें
1000275652

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर गोल्फ लीग (जेजीएल) के नौवें सीजन का खिताब टाइगर नाइट्स ने अपने नाम कर लिया है। कप्तान सौरभ अग्रवाल की अगुवाई में टीम ने बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में ईगल आई को सडन डेथ प्लेऑफ में हराकर लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस जीत के साथ टाइगर नाइट्स ने लीग में लगातार तीन खिताब जीतने की ऐतिहासिक हैट्रिक भी पूरी कर ली।

बेलडीह गोल्फ कोर्स में खेले गए फाइनल में 36 होल की समाप्ति के बाद दोनों टीमों के 20-20 अंक रहे। बराबरी के बाद मुकाबला तीन होल के प्लेऑफ तक पहुंचा लेकिन वहां भी कोई टीम बढ़त नहीं बना सकी। पहले प्लेऑफ होल पर दोनों टीमों ने बराबरी का खेल दिखाया जबकि दूसरे होल पर ईगल आई के अक्षय ने शानदार पार (नेट बर्डी) लगाकर मुकाबले को संतुलित रखा। तीसरे होल में टाइगर नाइट्स के निखिल अडेसरा और हर्ष कुमार पांडे ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मैच को सडन डेथ तक पहुंचा दिया।

निर्णायक सडन डेथ होल में निखिल अडेसरा की टी-शॉट पानी में चली गई, लेकिन हर्ष कुमार पांडे ने दबाव के बीच शानदार पार (नेट बर्डी) लगाकर टीम को यादगार जीत दिला दी। वहीं कप्तान रोहित सिंह के नेतृत्व में ईगल आई ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया और आखिरी शॉट तक कड़ी चुनौती देकर फाइनल को लीग के सबसे रोमांचक मुकाबलों में शामिल कर दिया।

विजेता टीम टाइगर नाइट्स में कप्तान सौरभ अग्रवाल के अलावा हर्ष कुमार पांडे, जीतू पटेल निखिल अडेसरा निशांत झा पुनम दोशी रोहित नरेंद्र तिवारी संदीप अडेसरा संजय वर्मा तरनप्रीत सिंह खनुजा तृप्ति सिंह वरुण सोनी और विनायक सिद्धि शामिल रहे।

टीम ने अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय शीर्ष प्रायोजक ऑडी रांची और उसके स्वामी अमन पटनायक के सहयोग एवं प्रोत्साहन को भी दिया।

करीब तीन महीने तक चले जेजीएल सीजन-9 के सफल समापन पर सभी खिलाड़ियों ने आयोजन समिति के उत्कृष्ट प्रबंधन और शानदार आयोजन की सराहना की। खिलाड़ियों ने कहा कि प्रतिस्पर्धात्मक माहौल और बेहतरीन व्यवस्था ने इस संस्करण को यादगार बना दिया। आयोजन समिति के दूरदर्शी नेतृत्व और समर्पण की भी सभी प्रतिभागियों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।