IMG 20250716 121943

बिहार के कैमूर में तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की मौत, गांव में मचा कोहराम…

खबर को शेयर करें
IMG 20250716 121943

Azad Reporter desk: बिहार के कैमूर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। मोहनिया थाना क्षेत्र के सकरौली गांव में मंगलवार दोपहर तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार सकरौली गांव की पांच बच्चियां बकरी चराने के लिए गांव से कुछ दूरी पर गई थीं। इस दौरान गर्मी होने के कारण वे पास के लिलवा तालाब में नहाने उतर गईं। नहाते समय पांचों बच्चियां अचानक गहराई में चली गईं और डूबने लगीं।

किसी तरह से दो बच्चियां बाहर निकलने में सफल रहीं और उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक तीन बच्चियों की डूबकर मौत हो चुकी थी।

मृत बच्चियों की पहचान इस प्रकार की गई है:

  1. उषा कुमारी (11 वर्ष), पिता – जीतन राम
  2. महिमा कुमारी (10 वर्ष), पिता – भोरीक राम
  3. सुनीता कुमारी (10 वर्ष), पिता – स्वर्गीय सुरेंद्र पासी

घटना की सूचना पर जब पुलिस को कई बार फोन किया गया तब जाकर मोहनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कागजी प्रक्रिया के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया।

SDPO प्रदीप कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में गमगीन माहौल है और परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल है।