जमशेदपुर में इस दिन रहेगी NO ENTRY, जानें वजह…
Jamshedpur news: जमशेदपुर में ईद के मद्देनज़र 31 मार्च को नो इंट्री लागू रहेगी। यह निर्णय जमशेदपुर के डीसी अनन्य मित्तल एसएसपी किशोर कौशल और डीएसपी ट्राफिक के संयुक्त आदेश पर लिया गया है।नो इंट्री का समय सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान मस्जिदों समेत अन्य स्थानों पर नमाज अदा की जाती है जिसके मद्देनज़र यह निर्णय लिया गया है।इस नो इंट्री के दौरान बसों को छोड़कर सभी बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
यह निर्णय चांद दिखने के आधार पर बदला जा सकता है इसलिए लोगों को इस संबंध में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।यह निर्णय जमशेदपुर के नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। लोगों से अनुरोध किया जाता है कि वे इस निर्णय का पालन करें और अपनी सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।