IMG 20250318 WA0030
|

जमशेदपुर के मानगो में एक महीने से नहीं आ रहा है पानी,स्थानीय लोगों ने कहा: “उपायुक्त के आवास से पानी ले जाएंगे”..

खबर को शेयर करें

Jamshedpur news: जमशेदपुर के मानगो गुरुद्वारा रोड में एक महीने से पानी का सप्लाई नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने विकास सिंह को बताया कि मानगो पेयजल स्वच्छता विभाग और नगर निगम के चक्कर लगाकर वे थक गए हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

विकास सिंह ने संबंधित अधिकारियों को स्थानीय लोगों की पानी से संबंधित परेशानियों से अवगत कराया और कहा कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं होता है, तो लोग उपायुक्त के आवास से पानी भरकर अपने घर ले जाएंगे।उन्होंने यह भी कहा कि मानगो नगर निगम अपने मूलभूत कार्यों को सही तरीके से नहीं कर पा रहा है, और भ्रष्टाचार की समस्या भी है।

इसलिए, पेयजल आपूर्ति योजना को जुस्को को स्थानांतरित करना उचित होगा।विकास सिंह ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयु राय के पेयजल आपूर्ति योजना को मानगो नगर निगम को स्थानांतर करने की बात पर विरोध प्रकट किया और कहा कि यह आम जनता के साथ एक भद्दा मजाक है।

मानगो नगर निगम की विफलता के कारण स्थानीय लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिनमें सड़कों की खराब स्थिति, कचड़ा का उठाव नहीं होना, मच्छर मारने की दवा का छिड़काव नहीं होना, नाली की साफ-सफाई नहीं होना, और स्ट्रीट लाइट का मरम्मत नहीं होना शामिल हैं।इस मामले में विकास सिंह ने कहा कि वे स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और आवश्यक कदम उठाएंगे।