कार में ज़हर खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार,1 नहीं 2 नहीं बिछीं 7 लाशें…

Azad Reporter desk: पंचकूला से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां सेक्टर-27 में एक ही परिवार के 7 लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। सभी ने कार में बैठकर ज़हर खाया जिससे इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी तीन मासूम बच्चे और बुजुर्ग माता-पिता शामिल हैं। इलाके में इस घटना के बाद सनसनी फैल गई है।
पुलिस को रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि सेक्टर-27 के मकान नंबर 1204 के सामने एक कार में लोग बेसुध हालत में पड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कार में 6 लोग गंभीर हालत में थे। जबकि एक अन्य व्यक्ति पास के घर के बाहर तड़प रहा था। सभी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों ने कुछ ही देर में सभी को मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान देहरादून निवासी प्रवीण मित्तल (उम्र 42 वर्ष) के रूप में हुई है। वह अपने पूरे परिवार के साथ पंचकूला में आयोजित बागेश्वर धाम हनुमंत कथा कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। बताया जा रहा है कि प्रवीण ने कुछ समय पहले देहरादून में टूर एंड ट्रैवल का बिजनेस शुरू किया था लेकिन व्यापार में भारी नुकसान हुआ। घाटे के कारण परिवार भारी कर्ज में डूब गया था और आर्थिक तंगी झेल रहा था।
इस मानसिक और आर्थिक दबाव से टूट चुके परिवार ने कथित तौर पर यह खौफनाक कदम उठाया। मरने वालों में प्रवीण मित्तल उनकी पत्नी बेटा दो बेटियां और माता-पिता शामिल हैं।मामले की गंभीरता को देखते हुए DCP हिमाद्री कौशिक ACP विक्रम नेहरा और ACP अरविंद कंबोज सहित पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे।
घटनास्थल से सुसाइड नोट मिलने की बात भी कही जा रही है हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

