1000205722

सुवर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर घटा, एनएच-33 पर फिर शुरू हुआ यातायात,मौसम विभाग ने 24 जून तक जारी किया येलो अलर्ट…

खबर को शेयर करें
1000205722

Jamshedpur news: जमशेदपुर शहर के लोगों के लिए शुक्रवार का दिन राहत भरा रहा। बारिश थमने के बाद आसमान साफ रहा और हल्की धूप निकली। दोपहर में ठंडी हवाओं ने मौसम को और भी सुहावना बना दिया। कई इलाकों से पानी निकलने के बाद जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होता दिखा।

खुशखबरी यह भी रही कि शुक्रवार को सुवर्णरेखा और खरकई नदियों के जलस्तर में कमी आने लगी है। हालांकि अभी भी दोनों नदियां खतरे के निशान से लगभग एक-एक मीटर ऊपर बह रही हैं। बाढ़ नियंत्रण सेल के अनुसार अगर मौसम साफ रहा तो जलस्तर और घटेगा।

लगभग 40 घंटे बाद शुक्रवार शाम 5:30 बजे से एनएच-33 पर वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई। पारडीह चौक के पास हुए जलजमाव के कारण यह सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। जल निकासी के लिए सड़क काटकर पाइपलाइन डाली गई। इस दौरान भारी वाहनों का रूट बदल दिया गया था।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 24 जून तक शहर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसको देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

•अधिकतम तापमान: 32°C

•न्यूनतम तापमान: 25°C

बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड बारिश—

•जमशेदपुर: 41 मिमी बारिश

•अधिकतम तापमान: 29.8°C (सामान्य से 4.7°C कम)

•न्यूनतम तापमान: 22.8°C (सामान्य से 2.7°C कम)

शनिवार (21 जून) को झारखंड के गढ़वा, पलामू, चतरा, गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, देवघर, जामताड़ा और पाकुड़ जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है। इन जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम वैज्ञानिक के अनुसार मानसून के बादल धीरे-धीरे बिहार की ओर बढ़ रहे हैं लेकिन झारखंड में फिलहाल हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। 25 और 26 जून को फिर से भारी बारिश हो सकती है।