1000274712

JHARKHAND : घाटशिला और गालूडीह थानों का एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई के दिये निर्देश

खबर को शेयर करें
1000274712

JAMSHEDPUR : पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) ने रविवार दोपहर घाटशिला और गालूडीह थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान घाटशिला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) अंचल निरीक्षक तथा दोनों थानों के थाना प्रभारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना क्षेत्र के दागी अपराधियों गुंडा एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए और उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

एसएसपी ने अवैध जुआ लॉटरी मादक पदार्थों (ड्रग्स) के कारोबार तथा अवैध बालू खनन के खिलाफ लगातार और सख्त अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने रात्रि के समय नेशनल हाईवे और थाना क्षेत्र के अंदरूनी इलाकों में नियमित एवं सघन पेट्रोलिंग करने के आदेश दिए ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।