शहीद शैख बुखारी और उमराव सिंह की शहादत को किया गया याद
मोमीन अंसार सभा एम एस आई टी आई जवाहर नगर के द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिसमें वीर शहीद शेख भिकारी (बिखारी) और टाकेट उमराव सिंह की शहादत को याद किया गया। रांची के पास चुटु पलु घाटी में अंग्रेजों द्वारा फां:सी की सजा दी गई थी। इस अवसर पर श्री खालिद इकबाल, प्रदेश में अध्यक्ष, ने अपने वक्तव्य में कहा कि इतिहास के नायकों को याद करना, उनकी कुर्बानियों को सम्मान देना और समाज को उनके योगदान से प्रेरित करना बेहद महत्वपूर्ण है। शेख़ भिकारी और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को खिराजे अकीदत अर्पित किया गया। शेख़ भिकारी झारखंड के एक महान जमींदार और कुशल सैनिक रणनीतिकार थे, जिन्होंने टाकेट उमराव सिंह के साथ मिलकर 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के खिलाफ जंग लड़ी और शहीद हुए। इस अवसर पर हम झारखंड सरकार से यह मांग करते हैं कि शेख़ भिखारी के नाम पर एक सड़क, विश्वविद्यालय अस्पताल, स्टेडियम और उनकी जीवनी को किताबों में शामिल किया जाए।
हम झारखंड के टीपू सुल्तान शेख भिकारी को सलाम पेश करते हैं।