1000274685

JAMSHEDPUR : टेल्को में आयोजित हुई दि जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी 34 मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

खबर को शेयर करें
1000274685


JAMSHEDPUR : टेल्को स्थित मिल्लत हॉल में रविवार को दि जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जैक सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 34 मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी मेरिट के आधार पर सम्मानित और पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत टेल्को मस्जिद के इमाम कारी इमरान रजा द्वारा पवित्र कुरान की तिलावत से हुई। समारोह में आदित्यपुर नगर निगम के आयुक्त एजाज अनवर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं करीम सिटी कॉलेज के पीजी अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. याहिया इब्राहिम टाटा स्टील के एचआरएम प्रमुख राशिद जाफरी और करीमिया स्कूल के सचिव मो. असदुल्लाह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वी सिंहभूम जिला 15 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान ने की, जबकि मंच संचालन समाजसेवी मंजर काजमी ने किया।

मुख्य अतिथि एजाज अनवर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता के लिए स्पष्ट लक्ष्य तय कर पूरी एकाग्रता के साथ मेहनत करनी चाहिए। डॉ. याहिया इब्राहिम ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना जरूरी है। राशिद जाफरी ने छात्रों से नवाचार की सोच अपनाने और कुछ अलग करने का आह्वान किया। वहीं, मो. असदुल्लाह ने अनुशासन और नियमित अध्ययन को सफलता की कुंजी बताया।

इस अवसर पर मरहूम हाजी जमील हैदर के पुत्र अजहर जमील और एजाज जमील भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्य शाहिद अफरोज शाहजहां दारा अख्तर अली मोहम्मद समीउल्लाह अंसारी खलील अंसारी आबिद हुसैन दानिश सिद्दीकी आसिफ इकबाल इरशाद अहमद मोहम्मद अशरफ और मोहम्मद तारिक समेत कई लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शिक्षाविद सामाजिक कार्यकर्ता अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।