बीच में ही रोकना पड़ा फ्लाइट, फिर एक बार एअर इंडिया की फ्लाइट में उड़ान से ठीक पहले मिली गड़बड़ी…

Azad Reporter desk: हैदराबाद के शमशाबाद एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2534 हैदराबाद से मुंबई जा रही थी। टेकऑफ से पहले ही प्लेन में तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए उड़ान नहीं भरी और प्लेन को रनवे पर ही रोक दिया।
प्लेन में 97 यात्री सवार थे। सभी सुरक्षित हैं। एअर इंडिया ने तुरंत दूसरी फ्लाइट (AI-2445) की व्यवस्था की और यात्रियों को उसी से मुंबई भेजा गया। यह फ्लाइट थोड़ी देर से, दोपहर 3:05 बजे रवाना हुई। इस फ्लाइट में पहले से 51 लोग सवार थे जिससे कुल 148 यात्री हो गए।
12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट AI-171 हादसे का शिकार हो गई थी। प्लेन के दोनों इंजन फेल हो गए और वह बीजे मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग से टकरा गया। इसमें 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई। कॉलेज के 22 लोग भी मारे गए। सिर्फ एक यात्री विश्वाशकुमार रमेश जिंदा बच पाए।
एअर इंडिया ने बताया है कि 21 जून से 15 जुलाई तक हर हफ्ते 38 इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल की जाएंगी और कुछ रूट्स पर सर्विस रोकी जाएगी।