1000210745

बैग में भरी लाश, गर्दन से बंधे थे पैर! बेंगलुरु में कचरे की गाड़ी से महिला की लाश बरामद, रूह कंपा देने वाली हैवानियत…

खबर को शेयर करें
1000210745

Azad Reporter desk: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। शनिवार देर रात एक महिला की लाश कचरे की गाड़ी में बैग के अंदर संदिग्ध हालत में मिली जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। महिला के पैर उसकी गर्दन से बंधे हुए थे यह दृश्य इंसानियत को शर्मसार करने वाला था।

यह घटना चन्नमन्नकेरे स्केटिंग ग्राउंड के पास की है जहां ब्रुहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) की कचरा गाड़ी की रियर लिफ्ट में शव पाया गया। कचरा गाड़ी के चालक ने जैसे ही यह भयानक मंजर देखा उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया हो सकता है जिसके बाद उसकी बर्बर हत्या कर दी गई। महिला के शरीर पर सिर्फ एक प्राइवेट कंपनी की टी-शर्ट और पैंट थी लेकिन अंदरूनी कपड़े नदारद थे। यह स्थिति दुष्कर्म की ओर इशारा करती है।

CCTV फुटेज में साफ देखा गया कि रात करीब 12:30 से 12:40 के बीच अज्ञात लोग एक वाहन से आए और महिला की लाश को बैग में भरकर कचरा गाड़ी में फेंक गए। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा “रात 1 से 3 बजे के बीच महिला का शव कचरा गाड़ी में फेंका गया। पैर गर्दन से बंधे थे शव को बैग में भरकर लाया गया था। हमने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।”