1000598439

जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में स्कूल परिसर में मिला युवती का शव, इलाके में फैली सनसनी

खबर को शेयर करें
1000598439

जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सोपोडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब स्कूल परिसर से एक नाबालिग किशोरी का शव बरामद किया गया। शव की स्थिति देखकर स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र की संचालिका सुलेखा शांडिल्य सुबह केंद्र पहुंचीं। इसी दौरान उनकी नजर परिसर में अचेत अवस्था में पड़ी एक किशोरी पर पड़ी। पास जाकर देखने पर पता चला कि किशोरी की मौत हो चुकी है। घटना की सूचना तुरंत पंचायत प्रतिनिधियों और परसुडीह थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया है।

काफी प्रयास के बावजूद मृतका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज लापता किशोरियों की जानकारी खंगाल रही है।