1000265948

महिला T20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल की जंग , आज भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला ।

खबर को शेयर करें
1000265948

लंदन: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज ग्रुप ए से सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो जाएगी। भारतीय महिला टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला बेहद अहम है। टीम इंडिया को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। हार मिलने की स्थिति में भारत की उम्मीदें दूसरे मैच के नतीजे पर टिकी रहेंगी।

भारत ने अब तक चार में से तीन मुकाबले जीते हैं और छह अंकों के साथ ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर है। टीम का नेट रन रेट +2.268 है। वहीं दक्षिण अफ्रीका के भी छह अंक हैं लेकिन उसका नेट रन रेट +0.734 है।

ऑस्ट्रेलिया ने अपने सभी चार मुकाबले जीतकर आठ अंक हासिल कर लिए हैं। टीम का नेट रन रेट +4.724 है और उसका सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है।

अगर भारत ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है तो उसके आठ अंक हो जाएंगे। इसके बाद यदि दक्षिण अफ्रीका भी बांग्लादेश को हरा देता है तो दोनों टीमों के आठ-आठ अंक होंगे। ऐसी स्थिति में सेमीफाइनल का फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा।

अगर बांग्लादेश दक्षिण अफ्रीका को हरा देता है तो भारत की सेमीफाइनल की राह आसान हो जाएगी क्योंकि भारत आठ अंकों के साथ सीधे अगले दौर में पहुंच जाए

यदि भारत ऑस्ट्रेलिया से हार जाता है तो उसके छह अंक ही रहेंगे। ऐसे में भारत की उम्मीदें पूरी तरह बांग्लादेश पर निर्भर होंगी। अगर बांग्लादेश दक्षिण अफ्रीका को हरा देता है तो दोनों टीमों के छह-छह अंक होंगे और बेहतर नेट रन रेट वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी।

लेकिन यदि दक्षिण अफ्रीका बांग्लादेश को हरा देती है तो उसके आठ अंक हो जाएंगे और भारतीय टीम का महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सफर ग्रुप चरण में ही समाप्त हो जाएगा।