जमशेदपुर में कांग्रेस नेता के भाई को मारने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार…
Jamshedpur news: जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत गुरुद्वारा बस्ती में पूर्व कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह के भाई एवं ट्रांसपोर्टर संतोष सिंह की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी घनश्याम सिंह उर्फ रंजीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घनश्याम सिंह मानगो गुरुद्वारा रोड का निवासी है और घटना के बाद से फरार था।
पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है।आपको बता दे की 19 जनवरी की रात करीब 8 बजे जब संतोष सिंह अपनी भतीजी की शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे। तभी उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस लंबे समय से इस मामले में फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी।
आखिरकार घनश्याम सिंह की गिरफ्तारी के बाद मामले में बड़ी सफलता मिली है।पुलिस अब हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह घटना जमशेदपुर में अपराध की बढ़ती दर को दर्शाती है, और पुलिस को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है।