Tata-Ranchi Highway: महिलाओं से बदसलूकी की घटना पर बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर महिलाओं के साथ हुई बदसलूकी की घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद भी पुलिस का समय पर नहीं पहुंचना गंभीर चिंता का विषय है।
मरांडी ने कहा कि एक ओर सरकार राज्य में निवेश बढ़ाने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर ऐसी घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत दिखाती हैं। उनका कहना है कि जब आम लोग और महिलाएं ही सुरक्षित महसूस नहीं करेंगे तो निवेशकों का भरोसा भी कमजोर होगा।
उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन से दशम फॉल सहित सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

