WhatsApp Image 2025 01 04 at 10.47.46 AM
|

Jamshedpur News : सोनारी एयरपोर्ट गोलचक्कर का नामकरण जयपाल सिंह मुंडा के नाम पर, विवाद के बाद हंगामा

खबर को शेयर करें

सोनारी थाना क्षेत्र के नवनिर्मित एयरपोर्ट गोलचक्कर का नामकरण शुक्रवार शाम जयपाल सिंह मुंडा के नाम पर किए जाने के बाद तनाव का माहौल बन गया। क्रिश्चन बस्ती के कुछ लोग हाथों में बोर्ड लेकर पहुंचे और जयपाल सिंह मुंडा के नाम का बोर्ड गोलचक्कर पर लगा दिया, जिसमें निवेदक के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू का नाम लिखा था। इस पर भाजपा और कुछ धार्मिक संगठनों से जुड़े नेता, जिनमें राहुल तिवारी, सुखदेव सिंह और चिंटू सिंह शामिल थे, वहां पहुंचे और नामकरण का विरोध करने लगे। उन्होंने इसे नियमों का उल्लंघन बताया और तुरंत बोर्ड हटाने की मांग की। विरोध इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी और टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालात बिगड़ते देख प्रशासन को रैपिड एक्शन पुलिस (रैप) बुलानी पड़ी, जिसने दोनों पक्षों को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। थाना प्रभारी सरयू आनंद ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया। प्रशासन ने वार्ता के बाद भाजपा और अन्य नेताओं को यह आश्वासन दिया कि 24 घंटे के भीतर बोर्ड को हटाने और उचित प्रक्रिया अपनाने का कदम उठाया जाएगा, अन्यथा विरोधियों ने तीव्र आंदोलन की चेतावनी दी है।