IMG 2160

सोनम वांगचुक भूख हड़ताल: पत्नी ने हाईकोर्ट से अस्पताल बदलने की लगाई गुहार

खबर को शेयर करें
IMG 2160

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उन्हें सफदरजंग अस्पताल से किसी अन्य अस्पताल में स्थानांतरित करने की अनुमति मांगी है। उनका कहना है कि मौजूदा अस्पताल पर उन्हें भरोसा नहीं है और वांगचुक की इच्छा के अनुसार इलाज की व्यवस्था होनी चाहिए।

याचिका में कहा गया है कि लंबे समय से भूख हड़ताल पर रहने के बाद वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन परिवार, वकीलों और उनके निजी डॉक्टरों से मिलने की पर्याप्त अनुमति नहीं दी जा रही है।

उन्होंने अदालत से वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में भर्ती कराने और कथित हिरासत से राहत देने की मांग की है। वहीं अस्पताल प्रशासन पर डिस्चार्ज या स्थानांतरण की अनुमति नहीं देने का आरोप भी लगाया गया है।

इस बीच अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से प्रस्तावित संसद मार्च का समर्थन करने और अपने आंदोलन के पक्ष में आवाज उठाने की अपील की है।