1000270614

श्रावणी मेला 2026 : सुरक्षा के कड़े इंतजाम 12 हजार जवान और एटीएस संभालेंगे मोर्चा

खबर को शेयर करें
1000270614

RANCHI / DEOGHAR : 29 जुलाई से शुरू होने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी पूरी कर ली है। हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मेले के शांतिपूर्ण संचालन के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है।

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार श्रावणी मेला के दौरान करीब 12 हजार पुलिस जवान और दर्जनों पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। देवघर और दुमका पुलिस अधीक्षकों की मांग के अनुरूप अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराया जा रहा है।

बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर और बाबा बासुकीनाथ धाम दुमका में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ निगरानी भी बढ़ाई जाएगी।

आईजी अभियान ने बताया कि मेले को पूरी तरह सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए एंटी टेररिस्ट स्क्वायड (ATS) और झारखंड जगुआर के असॉल्ट ग्रुप भी तैनात किए जाएंगे। इन विशेष बलों की तैनाती का उद्देश्य किसी भी संभावित सुरक्षा चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटना और श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

पुलिस मुख्यालय का कहना है कि इस बार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है ताकि लाखों श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के बाबा बैद्यनाथ और बाबा बासुकीनाथ के दर्शन कर सकें।