जमशेदपुर के मशहूर अधिवक्ता ज़ाहिद इक़बाल की बेटी शाफिया इक़बाल ने 12वीं आर्ट्स में किया 96.5% अंक हासिल

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (ISC) द्वारा घोषित 12वीं (2026) के परीक्षा परिणाम में जमशेदपुर की शफिया इक़बाल ने आर्ट्स स्ट्रीम में 96.5% अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और एक नई पहचान बनाई है।
J. H. Tarapore स्कूल की मेधावी छात्रा शफिया ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर यह साबित कर दिया कि सच्ची मेहनत हमेशा रंग लाती है। उनकी इस सफलता से परिवार और शहर में खुशी का माहौल है।
इस उपलब्धि पर उनके पिता और जमशेदपुर के मशहूर अधिवक्ता जाहिद इक़बाल ने भावुक होकर कहा कि आज उनकी बेटी ने पूरे परिवार और समाज का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि शफिया की मेहनत और संघर्ष हर युवा के लिए प्रेरणा है और उन्हें पूरा विश्वास है कि वह आगे चलकर देश का नाम भी रोशन करेगी।
शफिया इक़बाल की सफलता यह संदेश देती है कि अगर लक्ष्य के प्रति समर्पण और मेहनत सच्ची हो तो सफलता जरूर मिलती है।


