BJP के सात नेताओं को 2012 के तोड़फोड़ मामले में अदालत से मिली क्लीन चिट…
Jamshedpur news: भारतीय जनता पार्टी के सात नेताओं को 2012 में भारत बंद के दौरान स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में तोड़फोड़ के मामले में , अब जाकर 13 साल बाद न्यायालय से बड़ी राहत मिली है।
इन नेताओं में विकास सिंह, गुंजन यादव, राजेश सिंह, मनोज सिंह, सुनील सिंह, सूरज नारायण और टोनी सिंह शामिल थे।यह मामला 2012 में भारत बंद के दौरान स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया मानगो शाखा में तोड़फोड़ करने एवं सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में दर्ज किया गया था। इस मामले में सात भाजपा नेताओं को अभियुक्त बनाया गया था।
अदालत ने पुख्ता साक्ष्य नहीं मिलने के कारण विकास सिंह, गुंजन यादव, सुनील सिंह, राजेश सिंह, मनोज सिंह और सूरज नारायण को बरी कर दिया। टोनी सिंह की कुछ महीने पहले हत्या हो गई थी, जिसके कारण उन्हें मामले से अलग कर दिया गया था।अभियुक्तों के अधिवक्ता मलकीत सिंह ने कहा कि सभी आरोप बेबुनियाद थे और ये लोग केवल भारत बंद का समर्थन करते हुए बैंक के पास से गुजर रहे थे।
उन्होंने कहा कि न्यायालय में जीत सच्चाई की ही होती है और आज वही हुआ।पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने अदालत के फैसले पर कहा कि उन्हें और उनके साथियों को बेवजह मुकदमे में फंसाया गया था। उन्होंने अधिवक्ता मलकीत सिंह, मनप्रीत सिंह और न्यायालय को धन्यवाद दिया।