IMG 9859

सरायकेला: अपराध पर नकेल कसने के लिए कांडा में पुलिस का सघन जांच अभियान

खबर को शेयर करें
IMG 9859

सरायकेला-खरसावां जिले में अपराध पर नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से रविवार को कांडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान मुख्य सड़कों और महत्वपूर्ण चौक-चौराहों पर बैरिकेडिंग कर आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों के दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) की जांच की। साथ ही कई वाहनों की डिक्की भी खंगाली गई, ताकि चोरी के सामान, अवैध वस्तुओं या किसी संदिग्ध गतिविधि का पता लगाया जा सके।

अभियान के दौरान ब्रेथ एनालाइजर मशीन की मदद से वाहन चालकों की भी जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की गई। अचानक हुई इस सघन जांच से नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान से कानून-व्यवस्था मजबूत होती है और अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिलती है।

पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने बताया कि जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए इस तरह के जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से वाहन चलाते समय सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।