IMG 2031

Seraikela News: कपाली में बोलेरो से तीन गाय बरामद, चालक मौके से फरार

खबर को शेयर करें
IMG 2031

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो वाहन से तीन गाय बरामद की हैं। पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। वाहन को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अब फरार चालक की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि मवेशियों को कहां से लाया जा रहा था और उन्हें किस जगह ले जाया जा रहा था। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।