सरायकेला: आरआईटी थाना पुलिस ने पांच गैर-जमानती वारंटियों को किया गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां जिले में फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आरआईटी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई।
पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों के अनुसार, सभी के खिलाफ अदालत से गैर-जमानती वारंट जारी था और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे।
गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि जिले में फरार अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह का अभियान जारी रहेगा।

