IMG 1876

सरायकेला न्यूज: जेएमएम नेता प्रो. कालीपद सोरेन ने एसपी से की मुलाकात

खबर को शेयर करें
IMG 1876

झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता प्रो. कालीपद सोरेन ने बुधवार को सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।

बैठक में आगामी रथ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही जिले में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं, खासकर राजनगर क्षेत्र के हादसों पर भी चिंता जताई गई।

प्रो. सोरेन ने सड़क सुरक्षा को लेकर नियमित वाहन जांच, यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया।

एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने भरोसा दिलाया कि जिले में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है तथा आगे भी जनसहयोग के साथ प्रभावी पुलिसिंग जारी रहेगी।