IMG 0951

सरायकेला न्यूज़: 16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, तैयारियां तेज

खबर को शेयर करें
IMG 0951

सरायकेला में तीन सौ वर्षों से अधिक पुरानी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा इस वर्ष भी पूरे धार्मिक उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निकाली जाएगी। आयोजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और समिति इसके सफल आयोजन में जुटी हुई है।

समिति के अनुसार, 14 जुलाई को नेत्रोत्सव आयोजित होगा, जबकि 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा रथ पर सवार होकर मौसीबाड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे। रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

इस वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला विधायक चंपई सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने इस परंपरा को क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकता का प्रतीक बताते हुए इसे आगे बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया।