IMG 9908

सरायकेला: SIR-2026 को लेकर 30 जून को चलेगा सोशल मीडिया जागरूकता अभियान

खबर को शेयर करें
IMG 9908

सरायकेला-खरसावां जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) को लेकर 30 जून को बड़े स्तर पर सोशल मीडिया जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिला प्रशासन का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इस अभियान की जानकारी पहुंचाना और उन्हें इससे जोड़ना है।

उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी नितिश कुमार सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर #JharkhandSIR हैशटैग के साथ जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा।

इसके लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) और अंचल अधिकारियों (CO) को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है। उन्हें मतदान केंद्रों पर पहुंचकर या अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्टर और जागरूकता संदेशों के वीडियो व तस्वीरें साझा करने को कहा गया है।

जिला प्रशासन ने लोगों से भी इस अभियान में भाग लेने की अपील की है। नागरिकों से कहा गया है कि वे #JharkhandSIR के साथ जागरूकता से जुड़ी पोस्ट साझा करें, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की जानकारी पहुंचे और यह अभियान सफल हो सके।