IMG 0246

सरायकेला पुलिस की कार्रवाई, BNS मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

खबर को शेयर करें
IMG 0246

सरायकेला थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत दर्ज एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 46 वर्षीय अली और 27 वर्षीय शेख सैयद अली के रूप में हुई है। दोनों पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव के रहने वाले बताए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। अधिकारियों के अनुसार, पूरे घटनाक्रम के हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की जा रही है और जरूरत पड़ने पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।