IMG 0609

Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में हालात सामान्य, बंद के दौरान एहतियातन कुछ लोगों को लिया गया हिरासत में

खबर को शेयर करें
IMG 0609

सरायकेला-खरसावां जिले में बंद के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के संवेदनशील इलाकों और प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे कहीं भी किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई।

एसपी ने कहा कि शांति बनाए रखने के लिए आदित्यपुर समेत कुछ क्षेत्रों से कुछ बंद समर्थकों को एहतियातन हिरासत में लिया गया। यह कार्रवाई सिर्फ एहतियाती कदम के तौर पर की गई ताकि माहौल खराब न हो।

हाल की आपराधिक घटना को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी। जिस बार में घटना हुई थी, उसके संचालकों के खिलाफ भी कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।