मुसाबनी की सालेहा अंजुम ने कोल्हान मैट्रिक टॉपर लिस्ट में 96.8% अंक हासिल कर प्राप्त किया तीसरा स्थान…

Jharkhand: पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी में स्थित बीडीएसएलएस विद्या मंदिर की छात्रा सालेहा अंजुम ने झारखंड मैट्रिक परीक्षा 2025 में 484 अंक (96.8%) प्राप्त कर कोल्हान प्रमंडल की टॉपर लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल किया है। सालेहा की यह सफलता न केवल उनके स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

झारखंड राज्य में प्रशासनिक रूप से कुछ प्रमंडल होते हैं जिनमें कोल्हान प्रमंडल पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों को मिलाकर बनाया गया है। इस प्रमंडल में छात्रों का प्रदर्शन अलग से भी देखा जाता है इसलिए टॉपर लिस्ट में कोल्हान प्रमंडल का उल्लेख किया जाता है।
कोल्हान टॉप-5 टॉपर लिस्ट
1. शुभम कुमार पात्रा — 487 अंक (97.4%)
2. भूमिका मिश्रा — 487 अंक (97.4%)
3. सालेहा अंजुम — 484 अंक (96.8%)
4. फलक महेनाज — 483 अंक (96.6%)
5. प्रतिमा गोराई — 483 अंक (96.6%)
इन छात्रों ने 96% से ऊपर अंक प्राप्त कर कोल्हान प्रमंडल की टॉपर लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।
इस बार की टॉपर लिस्ट में लड़कियों का दबदबा रहा है। सालेहा अंजुम के अलावा फलक महेनाज, प्रतिमा गोराई, रानी कुमारी, सान्या लोहरा जैसी छात्राओं ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
सालेहा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और ईश्वर को दिया है। उनका सपना है कि वह आगे चलकर चिकित्सा क्षेत्र में पढ़ाई करें और समाज की सेवा करें।