IMG 0333 1

RRB Group D Result 2026: 32,438 पदों के लिए रिजल्ट जारी, PET के लिए शॉर्टलिस्ट भी घोषित

खबर को शेयर करें
IMG 0333 1

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत देशभर में कुल 32,438 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपने संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट, स्कोरकार्ड और PET के लिए चयन की स्थिति देख सकते हैं।

रिजल्ट के साथ उन उम्मीदवारों की सूची भी जारी की गई है जिन्हें अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए चुना गया है। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया की जानकारी SMS और ईमेल के जरिए भी दी जाएगी।

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्षेत्रीय RRB की वेबसाइट पर जाकर Group D Result लिंक खोलना होगा। लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर रिजल्ट और स्कोरकार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है।

गौरतलब है कि यह भर्ती परीक्षा 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 के बीच कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में आयोजित की गई थी। रेलवे बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि दिव्यांग, पूर्व सैनिक और कुछ निर्धारित श्रेणियों के पात्र अभ्यर्थियों को PET से छूट मिलेगी। बाकी उम्मीदवारों को अगले चरण की तैयारियों के साथ रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है.