IMG 1145

Ranchi News: रिम्स-2 को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में जुबानी जंग तेज

खबर को शेयर करें
IMG 1145

रांची में बनने वाले रिम्स-2 अस्पताल को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजना के निर्माण में रुकावट डालने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अख्तर अली ने कहा कि रिम्स-2 बनने से झारखंड के लोगों को आधुनिक इलाज की सुविधा मिलेगी और इलाज के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भरता कम होगी। उनका कहना है कि इस परियोजना को किसी भी हाल में रोका नहीं जाएगा।

कांग्रेस का यह भी कहना है कि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सिफारिश केवल सलाह देने तक सीमित है और राज्य सरकार जनहित को ध्यान में रखते हुए परियोजना को आगे बढ़ाएगी। पार्टी ने बीजेपी से सवाल करते हुए कहा कि गरीब मरीजों के हित में बनने वाले अस्पताल का विरोध क्यों किया जा रहा है।