Ranchi News: रांची एयरपोर्ट से पुणे, बेंगलुरु और नवी मुंबई के लिए शुरू होंगी नई नाइट फ्लाइट्स

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने 25 अक्टूबर से पुणे, बेंगलुरु और नवी मुंबई के लिए नई नाइट फ्लाइट्स शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। इससे रांची की देश के बड़े शहरों से हवाई कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।
प्रस्तावित शेड्यूल के अनुसार सभी उड़ानें रात के समय रांची पहुंचेंगी और थोड़े अंतराल के बाद अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना होंगी। नई सेवाओं के साथ यात्रियों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे। वहीं एयरपोर्ट पर सुरक्षा, एयर ट्रैफिक कंट्रोल और अन्य तकनीकी सुविधाओं को भी और मजबूत किया जाएगा ताकि रात में उड़ानों का संचालन सुचारु रूप से हो सके।

