IMG 1368

रांची के इटकी में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की तैयारी तेज, जल्द होगी 40 एकड़ जमीन की नापी

खबर को शेयर करें
IMG 1368

झारखंड में प्रस्तावित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना की दिशा में तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) झारखंड के अभियान निदेशक ने रांची के इटकी प्रखंड में प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को संस्थान के लिए 40 एकड़ जमीन की जल्द नापी पूरी करने के निर्देश दिए गए, ताकि आगे की प्रक्रिया समय पर शुरू की जा सके।

अधिकारियों का कहना है कि संस्थान बनने से झारखंड में आयुर्वेद चिकित्सा, शिक्षा, शोध और प्रशिक्षण को नई पहचान मिलेगी। साथ ही लोगों को बेहतर आयुष स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ भी मिलेगा।

केंद्र सरकार की योजना के तहत देश के कुछ राज्यों में नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें झारखंड भी शामिल है