IMG 1642

रांची न्यूज: प्रेमसंस मोटर के निदेशक को अग्रिम जमानत पर अभी राहत नहीं

खबर को शेयर करें
IMG 1642

कथित धोखाधड़ी मामले में प्रेमसंस मोटर के निदेशक पुनीत पोद्दार और अन्य आरोपियों को फिलहाल अग्रिम जमानत नहीं मिली है। मामले की सुनवाई अदालत में हुई, जहां जांच से जुड़े दस्तावेज पेश किए गए।

अदालत ने मामले से जुड़े कुछ अतिरिक्त दस्तावेज मांगे हैं और अगली सुनवाई की तारीख तय की है। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ किसी भी कार्रवाई पर रोक लगाने से अदालत ने इनकार कर दिया है।

मामला एक ग्राहक की शिकायत से जुड़ा है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि वाहन खरीद के दौरान अतिरिक्त राशि वसूली गई और कई प्रक्रियाएं ग्राहक की जानकारी के बिना पूरी की गईं। मामले की सुनवाई अभी जारी है।