IMG 0985

Ranchi News: पर्यटन, खेल और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने दिए कई निर्देश

खबर को शेयर करें
IMG 0985

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पर्यटन, खेल और कला-संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राज्य की प्राकृतिक और सांस्कृतिक पहचान को बेहतर तरीके से विकसित कर झारखंड को नई पहचान दिलाई जाए।

बैठक में इको टूरिज्म परियोजनाओं को बढ़ावा देने, पर्यटन स्थलों पर आधुनिक सुविधाएं विकसित करने और खिलाड़ियों के लिए बेहतर व्यवस्था तैयार करने पर जोर दिया गया। साथ ही राज्य में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कलाकारों का डिजिटल डाटाबेस तैयार करने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अवसर दिलाने की दिशा में भी काम तेज करने को कहा। उनका मानना है कि पर्यटन, खेल और संस्कृति के विकास से रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।