Ranchi News: एटीएस मामले में अमन श्रीवास्तव को मिली जमानत

झारखंड के चर्चित एटीएस मामले में अमन श्रीवास्तव को अदालत से जमानत मिल गई है। हालांकि वह फिलहाल बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद रहेगा क्योंकि उसके खिलाफ अन्य मामलों की भी जांच चल रही है।
जांच एजेंसी का आरोप है कि अमन श्रीवास्तव और उसके सहयोगियों पर रंगदारी वसूली, लेवी लेने और उस रकम का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में करने के आरोप हैं। मामले में गोलीबारी और आगजनी जैसी घटनाओं के जरिए लोगों में डर का माहौल बनाने की भी बात कही गई है।
इस मामले में कुल 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच एजेंसियां पूरे मामले की पड़ताल कर रही हैं और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

