रांची: राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा कार्यालय पहुंचे परिमल नथवानी, नेताओं ने दी बधा

झारखंड से राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा समर्थित उम्मीदवार परिमल नथवानी भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। वहां पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
परिमल नथवानी ने अपनी जीत के लिए भाजपा के सभी नेताओं, विधायकों और समर्थकों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह जीत सभी के सहयोग और भरोसे का नतीजा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे राज्य और जनता के हित के लिए लगातार काम करेंगे।
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें जीत की बधाई दी। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ भी मौजूद रहे।
भाजपा कार्यालय पहुंचने के बाद परिमल नथवानी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

