Ramgarh News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर

रामगढ़ जिले के चितरपुर-रजरप्पा मार्ग पर शुक्रवार को एक सड़क हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सांडी गांव के पास गिट्टी लदे ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक चला रहे अभिजीत कुमार, उनकी मां सविता देवी और बहन आलिया कुमारी घायल हो गए। टक्कर के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पास के एक मकान में जा घुसा। इसके बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अभिजीत कुमार को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया, जबकि बाकी दोनों का इलाज रामगढ़ सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी है।

