IMG 1110

Ramgarh News: SIR-2026 अभियान की धीमी रफ्तार पर प्रशासन सख्त, तीन मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

खबर को शेयर करें
IMG 1110

रामगढ़ में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान की धीमी प्रगति को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी चंद्रराज ने मंगलवार को रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के तीन मतदान केंद्रों का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गणना प्रपत्रों के वितरण, घर-घर सर्वे और डिजिटाइजेशन कार्य की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों और सुपरवाइजरों से अभियान की प्रगति की जानकारी ली गई। जिन स्थानों पर काम धीमा पाया गया, वहां अधिकारियों को तेजी से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची को सही और अद्यतन बनाना बेहद जरूरी है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को समय पर घर-घर सर्वे पूरा करने, प्रपत्र जमा कराने और डिजिटाइजेशन में किसी तरह की गलती न होने का निर्देश दिया। साथ ही नियमित निगरानी बढ़ाने और लंबित कार्य तय समय में पूरा करने पर भी जोर दिया गया।